सोनभद्र

58वें दिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ समापन

– आचार्य समेत कई लोगों को किया गया सम्मानित
– शिव शक्ति महिला मंडल ने जरूरतमंदों के बीच बांटा मच्छरदानी
– भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा था कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का बुधवार को 58वें दिन समापन हो गया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी वितरित की गई। इसके अलावा आचार्य समेत कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी जी ने सबसे पहले रुद्राभिषेक पूजन कराया। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की वरिष्ठ संरक्षक सुशीला पाठक, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य के द्वारा भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उत्तराधिकारी कृष्णावती मौर्य का सम्मान किया गया। आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी महाराज , हीरा सिंह, कालो देवी, रेवती तिवारी जी महाराज, रामा देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता/ पत्रकार राजेश पाठक जी का अंगवस्त्र देकर शिव शक्ति महिला मंडल, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान गरीब असहाय, जरूरतमंदों, साधु संतों को मच्छरदानी वितरित की गई। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, परमानंद महाराज, मनोज केसरी, रामवृक्ष महाराज, शुभ राम जी महाराज, प्रहलाद जी महाराज, प्रभु जी महाराज, मुन्ना दास जी महाराज, राजेंद्र दास जी महाराज, रामसेवक जी महाराज समेत तमाम संत उपस्थित रहे।
भिखारी बाबा ने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए रुद्राभिषेक कार्यक्रम का 58वे दिन समापन हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता मौर्य, विमला देवी, मुनीब जी, दुलारे जी महाराज, नंद जी महाराज भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान