सोनभद्र

केवटम गांव पहुंचे सदर विधायक ग्रामीणों से वन विभाग के बीच झड़प फायरिंग के बाबत जाना हाल कहां निर्दोष ग्रामीण नहीं फसेंगे

पन्नूगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

थाना माची अंतर्गत ग्राम केवटम में बीते सोमवार को हुई ग्रामीण व वन विभाग के कर्मियों से पशु चराने को लेकर हुए विवाद में आज दोपहर लगभग 2 बजे सदर विधायक व ब्लॉक प्रमुख नगवा आलोक सिंह ग्राम केवटम पहुंचे । कंपोजिट विद्यालय केवटम प्रांगण में पहुंच ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी हासिल लिए किया।
सदर विधायक ने कहा कि किसी भी निर्दोष ग्रामीणों को फंसने नहीं दिया जाएगा । उच्च अधिकारियों तक मामले को पहुंच कर संवैधानिक निस्तारण किया जाएगा। हम सभी आपके साथ हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार आदिवासियों के जीविकोपार्जन के लिए सजग होने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी कटिबद्ध है । इसमें आप सभी का सहयोग भी चाहिए ।
सदर विधायक ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के दौरान मंच से आदिवासियों के लिए चिरौंजी के बीज का छिड़काव हेलीकॉप्टर से करने की वन क्षेत्र में घोषणा की थी जिसके तहत चुर्क वन क्षेत्र में लगभग पखवारे भर पूर्व ड्रोन के माध्यम से चिरौंजी के बीच का छिड़काव किया गया जो सफल रहा था।
ब्लॉक प्रमुख नगवा आलोक सिंह ने कहा कि वन क्षेत्र में जितना दायित्व वन विभाग का है उसे कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों गिरिवासियों की है। अगर आपके साथ गलत हुआ है आप निर्दोष है तो हम सभी आपके साथ हैं। अन्याय आपके साथ नहीं होगा। हम सभी इसीलिए आपके बीच में आए हैं। इसके बाद सदर विधायक केवटम वन चौकी व तेजन खरवार के घर के पास पहुंच जानकारी लिया।

सदर विधायक के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश पटेल, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, चतरा मंडल महामंत्री विनय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान केवटम श्रीराम समेत अन्य लोग रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान