सोनभद्र

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मामला हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का

दुद्धी, सोनभद्र। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज होने के विरोध में दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर नवागत तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त बार एसोसिएशन दुद्धी ने बैठक कर हापुड़ में हुए घटना पर निन्दा किया। उसके बाद मुंसिफ कोर्ट परिसर से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर दुद्धी पहुँचे। घंटो विरोध करने के बाद नवागत तहसीलदार अरुण कुमार गिरी को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह, प्रेमचंद यादव, अमिताभ जायसवाल, सत्यनारायण यादव, आशीष गुप्ता, विंध्याचल शर्मा, अरूणोदय जौहरी, पीसी गुप्ता, राहुल अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, कृपा शंकर कुशवाहा, कृष्ण देव, रामजी पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान