सोनभद्र

विण्ढमगंज पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी हेतु ले जा रहे 2 आरोपी को 6 गोवंश के साथ किया गया गिरफ्तार

विंढमगंज/सोनभद्र (राम आशीष यादव) विण्ढमगंज पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी हेतु ले जा रहे 02 नफर अभियुक्तगण को 06 राशि गोवंश के साथ किया गया गिरफ्तार यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग घिवही से 2 आरोपी रंजन कुमार पुत्र राम प्रसाद पनिका, निवासी ग्राम घिवही, थाना विण्ढमगंज,बबन चौधरी पुत्र गोपी चौधरी, निवासी ग्राम वार्ड न 5 बिल्ल हरदाग कला, थाना रमना, जिला गढवा, झारखण्ड को पिकप वाहन से अवैध पशु तस्करी हेतु लेकर जा रहे 6 गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना विण्ढमगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 92/2023 धारा- 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. रंजन कुमार पुत्र राम प्रसाद पनिका, निवासी ग्राम घिवही, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. बबन चौधरी पुत्र गोपी चौधरी, निवासी ग्राम वार्ड न0- 5 बिल्ल हरदाग कला, थाना रमना, जिला गढवा, झारखण्ड ।

बरामदगी का विवरण-
1. 03 राशि गाय, 02 राशि बछिया व 01 रासि बछड़ा मय पिकप वाहन सं0- UP64BT1479 ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 सुनील कुमार, थाना विंण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.का0 सुनील कुमार, थाना विंण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App