सोनभद्र

जहरीले जंतु के काटने से महिला की हुई मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर निवासी सुनीता देवी उम्र लगभग 44 वर्ष पत्नी छोटेलाल अपने घर के पास ही मवेशियों को खाने के लिए घास की कटाई कर रही थी इसी बीच किसी जहरीले सांप के काट लेने से मौत हो गई। हरपुर ग्राम पंचायत निवासी छोटेलाल पुत्र सुदेश्वर विश्वकर्मा ने दिए थाना में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरी पत्नी सुनीता देवी अपने घर के पास ही खेत में मवेशियों के लिए चारा घास काट रही थी इसी दौरान किसी जहरीले सांप के काट लेने से मौत हो गई सांप के काटने के बाद आनन्द फानन में परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच उसकी मौत हो गई। सुनीता देवी की मौत हो जाने से बच्चों व परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिसने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर अग्रिम कारवाई में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान