सोनभद्र

दुद्धी सहकारी संघ (डीसीएफ) के डायरेक्टर पद का चुनाव सम्पन्न

29 अगस्त को होगा चैयरमैन का चुनाव

दुद्धी, सोनभद्र। सहकारी निर्वाचन चुनाव में दुद्धी सहकारी फेडरेशन लि0 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत डायरेक्टर पद की प्रतिष्ठापरक चुनाव सोमवार की देर शाम सकुशल सम्पन्न हो गई। निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत तीन डायरेक्टर पदों के लिए पाँच लोगों में उम्मीदवारी किया। जिसमें की चुनाव में अंजनी कुमार 271, संजय कुमार तिवारी 179 सामान्य सीट, धनन्जय कुमार 189 अनुसूचित जाति के सीट पर निर्वाचित हुए। जबकि राजकुमार 103, रामनरेश 109 मत प्राप्त हारे।
दुद्धी संस्थागत चुनाव में 10 उम्मीदवार जीत दर्ज किए। जिसमे महिला सीट पर रईसा 15, दिलीप कुमार 16, मुजीब अहमद 15, सूर्यमणि 15, हरिहर 12 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। वहीं पंकज 8,
सुरेंद्र 9, राजपाल 10, अशोक 8, कौशल्या 7 मत ही प्राप्त कर हारे। म्योरपुर संस्थागत में धीरज आनंद 8 मत, अयोध्या प्रसाद 7 मत पाकर दो सीटों पर जीत हासिल किया। वहीँ प्रभु 5, रामभगत 6 मत ही पा सके। जबकि बभनी में दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।
निर्वाचित डायरेक्टर दुद्धी से दिलीप कुमार, मुजीब अहमद, रईसा खातून, सूर्यमणि, हरिहर प्रसाद बभनी से राम आधार, रीता देवी म्योरपुर से अयोध्या प्रसाद, धीरज आनंद, व्यक्तिगत से अंजनी कुमार, धनन्जय कुमार, सजंय कुमार तिवारी निर्वाचित चुने गए। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। इस चुनाव के मद्देनजर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ, एसडीएम सुरेश रॉय, सीओ दद्दन प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे सहित विंढमगंज, अमवार सहित मय फोर्स मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Download App