सोनभद्र

56वें दिन 144 कुंवारी कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन

– जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
– शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से चलाए जा रहे विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का किया रसपान
– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में 56वें दिन 144 कुंवारी कन्याओं ने 12 ज्योर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया एवं जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से चलाए गए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद श्रीराम कथा का रसपान किया। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने 12 ज्योतिर्लिंग का 144 कुंवारी कन्याओं के जरिए रुद्राभिषेक पूजन कराया। इसके बाद जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित 12 ज्योतिर्लिंग का 144 कुंवारी कन्याओं के जरिए रुद्राभिषेक पूजन किया गया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। सभी कन्याओं का पैर र्धोकर महावर लगाया गया, सभी कन्याओं को मुकुट बंधा गया, सभी को रामनामी गमछा वितरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहला कार्यक्रम है जो इतनी संख्या में एकसाथ कुंवारी कन्याओं ने रुद्राभिषेक पूजन किया है। इसके अलावा लगातार 58 दिन तक चलने वाला रुद्राभिषेक कार्यक्रम तथा 15 वर्षों से 24 घंटे चल रहे हरिकीर्तन कार्यक्रम भी एक मिसाल है। भिखारी बाबा ने बताया कि 30 अगस्त को कार्यक्रम का समापन के अवसर पर शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानी वितरित की जाएगी। रेवती तिवारी, रामा देवी,शारदा देवी, अर्चना पौर, सीता अग्रवाल, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, मंगल कुशवाहा, रमेश, शशि देवी,प्रियंका, प्रिया पटवा, रेणु गुप्ता, हरिहोविंद, जनक दुलारी, पूजा मोदनवाल, श्याम कुमारी, रिया शुक्ला, लक्ष्मी गुप्ता, अनीता देवी रेनू गुप्ता, रजनी केसरी, आंचल केसरी,उर्मिला, किरण मोदनवाल,रामसेवक, सुभारम महाराज, जयराम महाराज,उज्जैन से पधारे केवलानंद जी महाराज,मुन्ना दास महाराज, हीरा, कालो देवी, बलिराम बाबा, सविता देवी, अनीता केशरी, किरण मोदनवाल,शशि देवी, रेणु गुप्ता, संगीता, परमेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी,प्रभा देवी, माधुरी देवी, विमला देवी,रामसेवक बाबा भक्तगणों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाया, जिसका भक्तगणों ने रसपान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश
Download App