सोनभद्र

शिकायत निस्तारण के साथ नए थीम पर 81 ग्राम पंचायतों में हुआ ग्राम समाधान दिवस

सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायतों के निस्तारण के लिए चलाया जा रहे ग्राम समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण में बेहतर परिणाम आने पर जनपद लगातार प्रदेश में अच्छे रैंक में बना हुआ है। इस सफलता को देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर आज 81 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि सिकायतो के निस्तारण के साथ इस सप्ताह के थीम अबकी बरसात शौचालय के साथ आयोजित ग्राम समाधान दिवस में कुल 159 शिकायत प्राप्त हुई मौके पर 127 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
ग्राम समाधान दिवस में शौचालय के लाभार्थियों से बात कर शौचालय का कार्य शुरू कराए जाने और जिसका शौचालय छत स्तर और हमला लग गया है उसका द्वितीय किस्त की धनराशि जारी किए जाने की बात हुई।
कुल शौचालय के सापेक्ष 2953 शौचालय के सापेक्ष 773 शौचालय पर आज कार्य प्रारंभ हो गया है और 496 लाभार्थी का द्वितीय किस्त की डिमांड भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
ग्राम समाधान दिवस का आयोजन शिकायत निस्तारण के साथ सभी विभागों की जिन योजनाएं पर कार्य हो रहा है उनकी ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों से बात कर कार्य की गति को और बढ़ाया जाना है। इस सोमवार अबकी बरसात शौचालय के साथ अभियान में यह प्रयास किया जा रहा है की इस बरसात जिनके पास शौचालय की सुविधा नही है उपलब्ध हो जाए और शौचालय निर्मित करा कर लोग इसका प्रयोग करने लगे। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के तहत अगले शुक्रवार को किसी अन्य विभाग के अन्य योजनाओं के साथ ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार
Download App