सोनभद्र

वृद्ध आदिवासी की वनकर्मियों द्वारा पिटाई पर आक्रोशित आदिवासियों ने किया हंगामा

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) रामगढ़ वन रेंज क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार अपने घर के सामने के जंगल में केवटम के पास भैंस दुह रहे वृद्ध आदिवासी को रेंजर व उनके वन कर्मियों ने लाठियों से पीटा, जैसा की वीडियो के माध्यम से स्पष्ट हो रहा है। इस पर आक्रोशित आदिवासियों ने जब चक्का जाम किया तो वन कर्मियों द्वारा फायरिंग किये जाने की जनचर्चा थी। इस पर महिला आदिवासियों नें एकजुट होकर केवटम मे बनी सुरक्षा चौकी का घेराव कर दिया, इसी बीच आदिवासी महिलाओं और वनकर्मियों के बीच मल्ह युद्ध भी हुआ वही रामगढ़ रेंजर से बात करने पर जानकारी मिली कि जंगल की सुरक्षा को लेकर उक्त व्यक्ति से विवाद हुआ था इस पर वहां के आदिवासियों ने सुरक्षा चौकी का घेराव कर दिया, साथ ही पथराव कर दिए जिससे कुछ सुरक्षा कर्मियों के सर में चोटें आई है।

वनकर्मी और आदिवासियों के बीच इस मल्हयुद्ध में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई है, रेंजर के कथनानुसार पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है ताकि आगे की कारवाई की जा सके। वही आए दिन वनकर्मियों से प्रताड़ित होकर छुब्ध आदिवासी महिलाओं द्वारा लात घूंसों से बन कर्मियों की पिटाई किए जाने और स्वयं मार खाने की सूचना मिली। इसी तरह वनकर्मियों से परेशान क्षेत्र के कई गांव के आदिवासी वन कर्मियों से उत्पीड़न का शिकार होने पर आक्रोशित हो गए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार