सोनभद्र

विभिन्न मांगो को लेकर बीडीसी सदस्यों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन बीडीओ के नाम सौंपा। प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य की शक्ति अब इतना भी नही रह गई कि अपने ही गांव में एक हैंडपंप लगवा सके। सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को कार्य योजना का अधिकार दिया जाए। मानदेय दिया जाए। विकास निधि, मनरेगा कार्य में अधिकार, प्रधानमंत्री आवास देने का शक्ति प्रदान किया जाए। उक्त सभी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर विभिन्न मांगो का ज्ञापन पत्र बीडीओ प्रतिनिधि को सौंपा। इस अवसर पर नंदकुमार, रामअधार, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, राजमती देवी सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार