सोनभद्र

तेजाब हमले की पीड़िता की मदद के लिए सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट ने लगाई शाहरुख खान से गुहार

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। हमने अक्सर देखा है कि एक एनजीओ सरकार और नागरिक के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है। परंतु एक एनजीओ ऐसा भी है जो सरकार और मशहूर लोगों के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करता दिखाई दे रहा है इसी कड़ी में सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट ने इस बार सोनभद्र निवासी एक तेजाब हमले से पीड़िता गीता गुप्ता की मदद करने की ठानी है जो पति द्वारा तेजाब डालकर छोड़े जाने पर इस दर्दनाक घटना के बाद अपनी कठिनतम आर्थिक स्थिति से गुजर रही थी जिसका पता जब सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट को चला तो सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट ने सर्वप्रथम उनका दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाया तथा ₹1500 प्रतिमाह पेंशन चालू करवाया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। अब सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट उनके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ने जा रहा है l सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष ओझा ने बताया कि “एसिड अटैक पीड़िताओं की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि उनको फिर से अपनी पुरानी जिंदगी वापस कैसे मिले ? इस बात को लेकर हमने काफी मंथन किया फिर अंत में अभिनेता शाहरुख खान को चिट्ठी लिखकर संज्ञानित करके सोनभद्र की रहने वाली गीता गुप्ता के प्लास्टिक सर्जरी करवाने की मांग की है l अगर वह हमारी मदद करते हैं तो हमारे दिल में उनका सम्मान और भी अधिक बढ़ जाएगाl” अब देखना यह है कि महान अभिनेता इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं l बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान को एसिड अटैक पीड़ितों की मदद के लिए विश्व आर्थिक मंच द्वारा क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है l

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App