सोनभद्र

एमपी मे आगामी चुनाव के मद्देनजर इंटर स्टेट बार्डर मीटिंंग हुआ

शक्तिनगर/सोनभद्र एमपी मे आगामी चुनाव के मद्देनजर इंटर स्टेट बार्डर मीटिंंग हुआ। रुस्तम काफ्रेंस हॉल पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे इंटर स्टेट बार्डर मीटिंग का हुआ आयोजन। उक्त मीटिंग मे एमपी मे आगामी चुनाव के दृष्टिगत सिंगरौली के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक तथा उच्चधिकारीगणों की उपस्थिति में आगामी चुनाव को सकुशल एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे सम्पन्न कराये जाने हेतु सीमा पर कड़ी निगरानी,अवांछित तत्वों एवं अवैध पदार्थ के आवागमन पर रोक तथा इंटर स्टेट अपराधियों की लिस्ट का आदान प्रदान एवं उनकी निगरानी हेतु विचार विमर्श किया गया।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित लाज, धर्मशालाएं एवं होटलों की सघन चेकिंग कराई जायेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखकर सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जायेंगी। दोनो प्रदेशो का कम्युनिकेशन सिस्टम बेहतर होना चाहिए। जिससे थानो से सूचनाओ का आदान प्रदान सुचारू रूप से हो सके।

पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब एवं अवैध हथियारों को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं सघन चेकिंग कराई जायेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों मे आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए चेक पोस्टो पर वाहन चेकिंग हेतु प्रत्येक वाहन की रजिस्टर में एन्ट्री कराये जाने की व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होने कहा कि दोनो जिलो की संयुक्त चौकसी कराई जाने पे बल दिया। खनहना बैरियर पर शराब की चेकिंग कराया जाये। उन्होने कहा के मोरवा एवं शक्तिनगर क्षेत्र से सीमा पर बाहरी व्यक्तियों का आना जिले मे सबसे ज्यादा होता है। इस पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत दोनो प्रदेशो की संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाये साथ ही जिला बदर अपराधियों की पहचान कर उन्हे निगरानी मे लिया जायेगा। दोनो बार्डर के थाना क्षेत्रो मे रहने वाले अपराधियो के नामों की सूची की आपस मे अदला बदली किया जाये। इस अवसर पर तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App