सोनभद्र

दो दिवसीय पंचायत अभिलेख प्रशिक्षण कार्यशाला का दीप प्रज्जवलन कर किया उद्घाटन

भागीदारी से मजबूत होंगी ग्राम सभाएं

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनवासी सेवा आश्रम परिसर में शनिवार को दो दिवसीय पंचायत अभिलेख रख रखाव प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर डी डी एम सोनभद्र आनंद कुमार पांडेय ने किया ।और कहा की ग्राम सभाएं सामूहिक भागीदारी से ही मजबूत होंगी और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ गति मिल सकेगा उन्होंने नाबार्ड द्वारा संचालित विकास कार्यक्रम में वाटरशेड, बाडी विकास आदि की जानकारी दी।शुभा प्रेम ने कहा की कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत को सशक्त बनाने के लिए अभिलेखों को दुरुस्त रखने का है ।जिससे पंचायत अपनी सरकार के रूप में खुद को स्थापित कर सके।प्रतापगढ़ से आए संदर्भ व्यक्ति के रूप तीसरी सरकार अभियान के अनिल तिवारी व पूर्व एडीओ पंचायत अधिकारी अमरनाथ विश्वकर्मा रहे। दोनो ने पंचायत की भूमिका और उससे बिकास कार्यों में सहभागिता की रूप रेखा रखी कार्यशाला में 5 ब्लाक के 37 ग्राम प्रचायतों से कुल 65 प्रतिभागी शामिल रहे, जिसमें 25 ग्राम प्रधान भी प्रतिभाग किए मौके पर कृष्णा कुमार,रामधनी यादव, दिनेश कुमार, मंजू देवी, बसंती देवी, रामचंद्र सीताराम, बुध्दि नारायण गुप्ता, उमेश भाई, रमेश भाई, रघुनाथ भाई, शेरसिंह, यश्वी पांडेय, कमला देवी, देवनाथ भाई, आदि शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार