सोनभद्र

पिलर ढहने से सगे मामा-भांजा दबे, भांजा की मौत मामा रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव में शनिवार की सुबह मकान का पिलर ढहने से सगे मामा भांजा दब गए। 2 वर्षीय रिश्ते में भांजा कार्तिक पुत्र दिनेश अपने सगे मामा दिनेश पुत्र रामकिशुन 12 वर्ष व सुशील पुत्र स्व. रविन्द्र 13 साल चचरे मामा के साथ घर से महज 50 मीटर की दूरी पर पड़ोसी के घर पर खेलने गया था। खेलते समय ईंट का अचानक पिलर ढहा तो कार्तिक व दिनेश उसमें दब गए। घटना की जानकारी चचेरा मामा सुशील ने घर पहुँच कर बताया। परिजन भागते दौड़ते घटनास्थल पर पहुँचे तो वहां का दृश्य करकर हतप्रभ रह गए। दोनों घायलों को तत्काल निकाल 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाये, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के उपरांत बघाडू निवासी दो वर्षीय मासूम कार्तिक पुत्र दिनेश को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल बालक दिनेश 12 पुत्र रामकिशुन निवासी रन्नू का गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिए।

बघाडू निवासी मृतक मासूम के पिता दिनेश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह पूर्व में रक्षाबंधन के पहले ही पत्नी व बेटे को रंनु अपने ससुराल में भेजे थे। बीते 21 मई 21 में शादी हुई थी। मेरा इकलौता बेटा आज हमारे बीच नहीं रहा। मासूम बच्चे की माँ मौत की खबर मिलते ही बेसुध पड़ी हुई है। अपने मासूम की तलाश में बार बार बेहोश हो जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार