सोनभद्र

वाणिज्य कर अधिकारी ने जीएसटी पंजीयन के व्यापारीहित में बताए फायदे

दुद्धी, सोनभद्र। वााणिज्य कर अधिकारी खंड चार सोनभद्र दिनेश वर्मा ने बुधवार को दुद्धी में सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में चलाये जा रहे जीएसटी पंजीयन अभियान की जानकारी व्यापारियों में साझा की और समय रहते इसका लाभ उठााने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यापारी हित में कई कदम उठाये हैं। खासकर मुख्यमंत्री जी की ओर से प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने वाले व्यापारी वर्ग को एक विशेष अभियान के तहत जागरुक कर अधिकाधिक पंजीयन कराने के निर्देश विभाग को दिये गए हैं। जिससे कि हर पंजीकृत व्यापारी का विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सके।जिसका व्यापारी द्वारा कोई प्रीमियम विभाग को देय नही है।दुर्भाग्यवश किसी के साथ दुर्घटना हुई तो विभाग की ओर से आश्रित परिवार को बीमा की धनराशि 10 लाख रुपये मिल जाती है। जो दुःख की घड़ी में एक बड़ी मदद साबित होती है।इसके अलावा सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारी को दी जाने वाली दर्जनों फायदे गिनाये। उन्होंने स्वहित में पंजीयन से अब तक वंचित हर छोटे-बड़े व्यापारी से जीएसटी पंजीकरण कराने की अपील की।
ज्ञातव्य हो कि प्रदेश सरकार ने छोटे व्यापारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जीएसटी पंजीयन के लिये जागरुकता अभियान चलाया है।जिसके अंतर्गत वाणिज्य कर विभाग को जगह जगह कैम्प लगाकर व्यापारियों के हित में जीएसटी पंजीयन हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग शासन द्वारा की जा रही है। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुरेन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार आढ़ती, महेंद्र सिंह, पंकज जायसवाल, शिबू जायसवाल, अजीत कुमार, अनूप कुमार डायमंड समेत कई व्यापारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार