सोनभद्र

कस्तूरबा विद्यालय में एसडीएम का औचक निरीक्षण, मिली खामियां

छात्राएं मेस में काम करते मिली, आटे में कीड़े मिले

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। एसडीएम के औचक निरीक्षण में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में खामियां ही खामियां मिली। अध्ययनरत छात्राएं जहां मेस में काम करती हुई मिलीं वहीं आटे की बोरी में कीड़े नजर आए। गनीमत रही कि जिला मुख्यालय पर मीटिंग होने के कारण उपजिलाधिकारी समयाभाव में बहुत कुछ जांच नही कर पाए लेकिन जहाँ भी जांचा वहां कमी नजर आई। तहसील मुख्यालय पर अवस्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बुधवार को अचानक धमके उपजिलाधिकारी सुरेश राय को खामियों का अंबार मिला। परिसर में घुसने के साथ वे वहां मौजूद कर्मियों से सभी उपलब्ध व्यवस्थाओं को दिखाने के लिए कहा। इसके बाद सीधे किचन की ओर रुख किया,तो वहां कुछ बच्चियां मेस का काम करते नजर आई। पूछताछ में जब पता चला कि यह बच्चिया पढने वाली है,तो वे वहां मौजूद वार्डेन पर भड़क गये। इसके बाद तैयार भोजन की जांच पड़ताल में पाया कि बेहद घटिया किस्म की आटा से रोटी बना हुआ था। आटा की बोरी चेक करने पर उसमे कीड़े रेंगते दिखे। बगैर सब्जी के चावल-दाल व रोटी बनी हुई थी। इस पर वे कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्डेन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का सख्त हिदायत दिया। एसडीएम ने कई अन्य सवाल भी दागे, किन्तु गोल मटोल जबाव सुन वे असंतुष्ट होकर वहां से जिला मुख्यालय पर आहूत बैठक में भाग लेने के लिए चले गये। किसी अभिभावक ने शीर्ष अधिकारीयों से शिकायत किया था कि कस्तूरबा विद्यालय में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्हें मिलनी वाली तमाम सुविधाओं से वंचित रखा गया है। सुरक्षा की व्यवस्था भगवान भरोसे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार