सोनभद्र

नवनिर्मित मजदूर यूनियन कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

रेणुकूट (सोनभद्र)। जी.के.मदान

मंगलवार को नवनिर्मित “मजदूर एकता हिंडालको” श्रमिक यूनियन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चन करने के बाद शिलापट का अनावरण करने एवं नए यूनियन भवन का फीता काटकर हिंडालको संस्थान के मुखिया एन नागेश एवं क्लस्टर हेड एचआर जसवीर सिंह तथा एचआरबीपी परनीत सिंह एवं मेडिकल सर्विसेज हिंडालको अस्पताल के हेड भास्कर दत्ता ने किया। इसके पश्चात नई यूनियन “मजदूर एकता हिंडालको” के अध्यक्ष ज्ञानधर पांडे मंत्री,जितेंद्र कुमार सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, संयुक्त मंत्री विनय सिंह, संगठन मंत्री रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा एवं यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य देश बंधू सिंह, छत्रपाल सिंह,मनीष राय,सुनील कुमार सिंह, रविंद्र सिंह,संजय सिंह,अशोक सिंह, मिथिलेश कुमार मिश्रा ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी शिवकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको संस्थान के मुखिया सीईओ एन नागेश ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर और संस्थान के विकास के लिए यूनियन एवं प्रबंधन का साथ ही संस्था को आगे बढ़ाएगा ।इसके पश्चात नवनिर्मित कार्यालय भवन मजदूर एकता हिंडालको द्वारा सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन किया गया। रेणुकूट नगर के प्रमुख व्यवसाई एवं समाजसेवी मनोज कुमार पांडे सहित अपार समूह में हिंडाल्को कर्मचारियों ने भाग लिया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App