सोनभद्र

लगातार 50वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन, दी गई आहुति

– भक्तगणों ने श्री राम कथा का किया रसपान
– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 50वें दिन मंगलवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज द्वारा दूसरे दिन सुनाई गई श्री राम कथा का भक्तगणों ने रसपान किया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 50वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें परमानंद जी महाराज, रेवती तिवारी, रामा देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, अनीता केसरी,शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरण मोदनवाल,जानकी चौबे, विमला देवी , गीता देवी, सुभाराम, कालो देवी, हीरा, कृष्णावती ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी। मुन्ना दास महाराज,राजेंद्र दास महाराज,शिव शंकर जी महाराज, लखपत सेठ, कालो देवी, भिखारी बाबा आदि लोगों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज एवं उज्जैन से पधारे केवल आनंद जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए श्री राम चरित मानस की कथा का श्रवण जरूरी है। यहीं एक मध्यम है जिससे भवसागर को पार किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों को राम चरित मानस का पाठ प्रतिदिन पढ़ने और दूसरों को सुनाने का आग्रह किया। भिखारी बाबा ने बताया कि 28 अगस्त को 108 कन्याओं के जरिए 12ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App