सोनभद्र

हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा

* 25- 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए तुरंती देवी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए तुरंती देवी हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों आनंद उर्फ कल्लू व रामनाथ उर्फ डब्लू को उम्रकैद व 25- 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक श्रीराम चेरो पुत्र स्वर्गीय फागू निवासी कनछ टोला कोडईल, थाना चोपन, जिला सोनभद्र ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 24 नवंबर 2018 को उसकी बेटी तुरंती देवी जो विधवा है उसके घर पर रहती है। गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था तो गांव के आनंद उर्फ कल्लू पुत्र मोहन गौड़ व रामनाथ उर्फ डब्लू पुत्र राम प्रसाद चेरो के साथ बेटी तुरंती भी गई थी, लेकिन वह रात को वापस नहीं आई। सुबह उसकी लाश खेत में मिली है। उसकी लाश के पास से एक मोबाइल भी मिला है जो आनंद उर्फ कल्लू की है। दोनों लोगों ने ही मिलकर बेटी की हत्या की है। इस तहरीर पर पुलिस ने आनंद और रामनाथ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों आनंद उर्फ कल्लू व रामनाथ उर्फ डब्लू को उम्रकैद व 25- 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App