सोनभद्र

राम-भरत मिलाप पर भिखारी बाबा ने की चर्चा

– लगातार 42वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 42वें दिन सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रवण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर भिखारी बाबा ने रोज की भांति श्री राम चरित मानस का पाठ करते समय राम -भरत मिलाप की चर्चा की।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 42वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें रेवती तिवारी, रामा देवी, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, परमानंद, रबड़ केसरी, किरण केसरी, विमला देवी , गीता देवी, रामखेलावन मौर्य, राम विश्वकर्मा, कालो देवी, हीरा, कृष्णावती ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन किया।भिखारी बाबा ने राम – भरत के मिलन पर चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए भरत जैसे भाई की जरूरत है। भाइयों में प्रेम बढ़ाने के लिए राम चरित मानस पाठ पढ़ने की जरूरत है। चारो भाइयों के प्रेम को पढ़कर अपने जेहन में उतार कर भवसागर को पार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान