सोनभद्र

यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

– प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में वकीलों की गोली मारकर हो रही हत्या से आक्रोश

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जुलूस की शक्ल में वकीलों ने चक्रमण कर जताया विरोध

-वकीलों के कार्य बहिष्कार से कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी रहे परेशान

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में वकीलों की गोली मारकर हो रही हत्या की घटना को लेकर सोमवार को यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जुलूस की शक्ल में चक्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया और प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की गोली मारकर हो रही हत्या पर आक्रोश जाहिर करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री आनंद कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, दिनेश दत्त पाठक, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, राजीव कुमार सिंह गौतम, सूरज वर्मा, अरुण कुमार सिंघल, आर एस चौधरी , जय शकर तिवारी, रोशन लाल यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पवन कुमार सिंह, अतुल पटेल, वीपी सिंह आदि अधिवक्ता शामिल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान