सोनभद्र

अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ बार संघ ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र (एम. एस. अंसारी)। अधिवक्ताओं पर आये दिन हो रहे हमले एवं उत्पीड़न के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर, राज्यपाल को नामित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं ने बैठक कर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं वकीलों पर हो रहे हमले व उत्पीड़न पर गहरा रोष व्यक्त किया।वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर, विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया।इसके बाद लामबंद वकीलों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए, तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाजी किया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि सुल्तानपुर व अलीगढ़ में सरेआम अधिवक्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जौनपुर व प्रतापगढ़ में भी अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक अपराधी पुलिस के गिरफ्त से कोसों दूर हैं। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दिया कि यदि हत्यारे नही पकड़े गए और उत्पीड़न बंद नही हुआ तो अधिवक्ता समाज प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान दोनों बार के अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान