सोनभद्र

विश्व आदिवासी दिवस पर अपने हक-हुक़ूक़ के लिए आदिवासियों ने भरी हुंकार

दुद्धी, सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में नगर के टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंगपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने किया। वक्ताओं ने सभा में आदिवासियों के हक हुकूक के लिए जोरदार आवाज उठाई। तत्पश्चात तहसील परिषद पहुंच तहसीलदार बृजेश वर्मा को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में भारतीय जनगणना कालम धर्मकोड में गोंडी धर्म आदिवासी धर्म लिखने की मान्यता, गोंडी भाषा को मान्यता, आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार वर्णित पांचवी अनुसूची छठी अनुसूची लागू करने, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने, विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, आदिवासियों पर हिंदू कोड बिल लागू न करने, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने, वनाधिकार अधिनियम का सही पालन करते हुए अधिभोग प्रमाण पत्र देने, जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में जनजाति आवासीय विद्यालय व तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था करने, रोजगार व नौकरी की गारंटी देने तथा दुद्धी को जिला बनाने जैसी मांगों का उल्लेख किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामचंद्र टेकाम, हीरालाल मरपच्ची, देव कुमार, दयाशंकर सिंह, सुखदेव सिंह पोया, प्रेम भुंईया, रामफल टेकाम, रामरतन, देव कुमार आयाम, अरुण भुइया, अमर सिंह मरकाम, महेश कुमार, सत्यानंद उमराव, मनोज कुमार पोयाम, लोटन सिंह पोया, प्रमिला आर्मो, दौलतिया केराम, राम दयाल आर्मो सहित भारी संख्या में आदिवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार