सोनभद्र

धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा बढ़ा देव स्थल पर बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर वक्ताओं ने देश के एकता अखंडता बनाए रखने और आदिवासी संस्कृति के सरंक्षण और अधिकारों से वंचित लोगो को अधिकार दिलाने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और बकरिह्वा के अर्जुन सिंह के नेतृत्व में आदिवासियो का वाहन जुलूस भी निकाला गया और म्योरपुर बभनडीहा तक पैदल मार्च किया गया।ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड और जिला पंचायत सदस्य सुषमा ने आदिवासी संस्कृति को बचाए रखने का आह्वान किया और कहा की शिक्षित समाज

निर्माण से ही हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकेंगे इसके साथ ही नशा मुक्ति पर जोर दिया गया।आदिवासी युवा अशोक मरकाम ने कहा कि आज देश विकट स्थिति से गुजर रहा है ऐसे में हम सब को संविधान की रक्षा करते हुए आगे बढ़ना है।आदिवासी दिवस पर आदिवासी नृत्य कर्मा,धोमकच के साथ छोपी,टोपी,तीर धनुष से लैस किशोर किशोरिया आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया मौके पर महीपत,अरुण सिंह,जीत सिंह खरवार,अर्जुन सिंह,जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,अवनी कुमार सिंह अशोक सिंह,कुसुम गोंड,असर्फी सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार