सोनभद्र

जर्सी गाय को अज्ञात जानवर ने हमला कर मार डाला

मामला दुद्धी क्षेत्र के हथवानी गांव का

एक सप्ताह पूर्व 16 लीटर दूध देने वाली गाय अयोध्या से लाई गई थी साउडीह

दुद्धी सोनभद्र। क्षेत्र के सऊडीह हथवानी में मंगलवार की रात एक जर्सी गाय को अज्ञात जानवरों ने नोच कर मार डाला। गाय मालिक राजेंद्र यादव पुत्र जंगाली यादव ने बताया कि बीते सप्ताह अंबेडकर नगर अयोध्या से 41000 में और इसके अलावा एक दूसरी गाय जो ₹31500 की है इन दोनों गायों को लाया था। बड़ी गाय 8 लीटर सुबह और 8 लीटर शाम को दूध देती थी। घर के बगल में ही स्थित खटाल में मंगलवार की शाम उसको बांध दिया था। मंगलवार की रात अज्ञात जानवरों ने उस पर हमला करके उसे मार डाला। राजेंद्र ने बताया कि मृत गाय के गर्दन पर और मुंह को पूरी तरीके से जानवरों ने नोच दिया है। बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे राजेंद्र यादव ने इसकी सूचना पशु चिकित्सालय दुद्धी को दी। पशु चिकित्साधिकारी विंढमगंज डॉ तरुन कुमार के नेतृत्व में पशुधन प्रसार अधिकारी हिमांशु राज गौड़ व अनिल कुमार की टीम ने साउडीह हथवानी पहुंचकर मृत गाय का पोस्टमार्टम किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार