सोनभद्र

हरियाली के साथ-साथ पेयजल की प्रमुख स्रोत साबित होगी कनहर परियोजना-डीएम

जिलाधिकारी ने किया अमवार डैम का दौरा

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर परियोजना बन जाने से इसके भूभाग में हरियाली आने की साथ ही भीषण गर्मी में भी लोगों को पेयजल की व्यवस्था बनी रहेगी। उक्त उद्गार जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को अमवार डैम के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सरकार की बहुत बड़ी सिंचाई परियोजना है। इसमें कोई शक नहीं कि परियोजना दुद्धी क्षेत्र के लिए अतिमहत्वाकांक्षी नही है। आमजन को अब इसकी उपयोगिता का एहसास होगा। इसके पूर्व कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध में जलग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह अमवार पहुंचे। स्पिलवे पर चढ़कर 12 फाटक से निकल रहे पानी के साथ ही डूब क्षेत्र का भी जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने मातहतों से डूब क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रफल में लगातार सर्च करते रहने एवं विस्थापितों से जुडी समस्याओं के निस्तारण करने पर भी जोर दिया।
दोपहर करीब डेढ़ बजे उपजिलाधिकारी सुरेश राय के साथ अमवार पहुंचे जिलाधिकारी को अधिशासी अभियंता विनोद कुमार लेकर निर्माणाधीन बाई राकफिल पर पहुंचे। वहां से प्राशासनिक अधिकारीयों का दस्ता पैदल चलते हुए स्पिलवे पर पहुंचा। इस बीच अधिशासी अभियंता ने उन्हें मौके पर संचालित तमाम गतिविधियों की जानकारी दी। डूब क्षेत्र को पूरी तरह खाली होने की जानकारी एसडीएम द्वारा दिया गया इसके बाद डीएम लोहे की सीढ़ी के माध्यम से मुख्य बांध के ऊपर पहुंचे। वहां मौजूद अभियन्ताओं द्वारा गेट से निकलने वाले पानी के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इसके साथ बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी संख्या में लोग घुस कर सेल्फी आदि ले रहे हैं, जो काफी खतरनाक है। उन्हें कंपनी के कर्मियों द्वारा रोका जाता है, किन्तु उन्हें नजरअंदाज कर लोग बांध के खतरनाक स्थल तक पहुँच जा रहे है। बांध की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता जताई। इसके साथ जिलाधिकारी ने विस्थापितों के बाबत जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को चेताया कि वे उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखे। डूब क्षेत्र में लगातार गश्त करने का भी निर्देश दिया। कुछ महिला विस्थापितों को पैकेज का लाभ न मिलने की शिकायत पर कहा कि शासनादेश के तहत पैकेज का वितरण किया गया है। इस समस्या को शासन से अवगत कराया गया है, वहां से जैसा दिशा निर्देश मिलेगा, वैसा मौके पर अम्ल किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, नरसिंह राम सिंह, दिग्विजय सिंह, नन्दलाल यादव, श्रवण कुमार, लेखपाल महेंद्र यादव, पंकज चौबे, सुशील पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App