सोनभद्र

अधिवक्ताओं ने जिला बनाओ को लेकर जुलूस निकाल किया जमकर प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर दोपहर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर कचहरी मेन गेट से लेकर दुद्धी तहसील परिसर पहुँच अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा, सिविल बार और दुद्धी बार के अधिवक्ताओं ने मुंसिफ कोर्ट के मेन गेट से जुलूस निकालकर दुद्धी तहसील में पहुँच नारेबाजी किया। सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह सहित अन्य वक्ताओ ने कहा दुद्धी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया यहां सब राम भरोसे चल रहा है। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने दुद्धी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद तहसीलदार दुद्धी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कुलभूषण पांडेय, आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार