सोनभद्र

इनरव्हील क्लब दुद्धी ने सीएचसी में मरीजों को किया जागरूक

दुद्धी, सोनभद्र। विश्व स्तनपान सप्ताह पर शनिवार को इनर व्हील क्लब द्वारा सीएचसी दुद्धी में मरीजों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अनिता वर्मा, तारा जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, माधवी जायसवाल, लीना, चिंता, लता ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि शिशु को छह माह तक केवल स्तनपान कराने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। साथ ही स्तनपान करने वाले बच्चे डायरिया, अस्थमा, मोटापा एवं अन्य संक्रमण से बचे रहते हैं। उन्होंने मरीजों को स्तन कैंसर से बचने और उसके उपचार के विषय में भी बताया। क्लब की ओर से मरीजों को दलिया का पैकेट, फल, बिस्किट, बेबी किट वितरित किया। इस मौके पर सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार