सोनभद्र

सहकारिता चुनाव में मतगणना के दौरान सपा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

मतगणना के दौरान फाड़े गए बैलेट पेपर , पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के डीसीएफ कालोनी में सोमवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 के डायरेक्टर के सीट पर हुए मतदान की मतगणना के दौरान देर रात सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथपाई हुई। पुलिस के सामने से बैलेट पेपर फाड़कर भागने वाले लोग वीडियो रिकार्डिंग की जद में आये। सोमवार को सहकारिता चुनाव तहसील क्षेत्र के दुद्धी, म्योरपुर, बभनी ब्लॉक के मतदाता क्रय विक्रय समिति के डायरेक्टर संस्थागत एवं व्यक्तिगत चुनाव में दिनभर मतदान किये। व्यक्तिगत में कुल छः उम्मीदवारों में 2989 मतों के सापेक्ष 1631 मत पड़े। जबकि संस्थागत डायरेक्टर चुनाव के बूथ संख्या एक मे दुद्धी ब्लॉक से जगदीश प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, सूर्यमणि, निर्विरोध अनुसूचित जनजाति देवता सिंह चुने गए। बूथ दो में बभनी ब्लॉक में अशोक तिवारी एवं ईश्वर चुने गए। म्योरपुर ब्लॉक के बूथ तीन में अनिता सिंह एवं सुजीत कुमार चुने गए। वहीं व्यक्तिगत डायरेक्टर के मतगणना में बूथ संख्या चार, पांच, छः, सात, आठ तक के गिनती में सपा उम्मीदवारों की बढ़त बरक़रार बनी रही। जैसे ही बूथ संख्या नौ व दस की मतपेटी खोलकर गिनती की शुरूआत होनी थी। तभी अचानक जनरेटर की लाइट कटी और अफरा तफरी मच गई। मतगणना स्थल पर कुछ लोग पहुँच कर हंगामा खड़ा कर बैलेट पेपर को फाड़ दिया। उस दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंधेरे में ही मारपीट हाथापाई और कुर्सियां एक दूसरे पर उछालने लगे। पुलिस बीच बचाव करती रही लेकिन तब तक हाथापाई हो चुकी थी। निर्वाचन अधिकारी ने घटना की सूचना एसडीएम दुद्धी को दिया। देर रात करीब 11 बजे एसडीएम सुरेश रॉय पहुँचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया। एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यथास्थिति को बनाये रखने के लिए मतगणना को रोककर सभी प्रत्याशियों के समक्ष मतपेटी को सील किया गया। जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशों तक मतगणना को रोक दिया गया है। वहीँ निर्वाचन अधिकारी के चुनाव में बाधा डालने वाले लोंगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने को लेकर तहरीर रात्रि को ही दे दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अज्ञात लोगों पर 332, 353, 427, लोक
निवारण की धारा के तहत मामले को दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। वहीँ तीन लोगो को पुलिस ने पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, विंढमगंज, हाथीनाला, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर, अमवार के थानाध्यक्ष सहित दो प्लाटून पीएसी के जवान मौजूद रहे।

प्रशासन पर सत्ता पक्ष को सह देने का आरोप

दुद्धी के डीसीएफ कालोनी में स्थित गोंडवाना भवन में सपा के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रशासन की लापरवाही एवं पुलिस के अधिकारियों की मिलीभगत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर फाड़कर मारपीट कर हंगामा किये है। जिलाधिकारी से शिकायत किया गया है। पुनः मतगणना कराकर निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करावे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाए। अन्यथा कोर्ट का सहारा लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किया जाता है तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान लोक सभा चुनाव प्रभारी राज नारायण कोल, रामलोचन तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष सेकरार अहमद, जगदीश यादव, म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App