सोनभद्र

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ लैपम्स का चुनाव

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले सदस्यों का भी चयन किया गया। दुद्धी साधन सहकारी समिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। यहां तनाव की स्थिति को देखते हुए एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में मतदान कराया गया।

निर्वाचन अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया की अध्यक्ष पद पर छाया गुप्ता को एक मत, सूर्यमणि गुप्ता आठ मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। और उपाध्यक्ष पद पर मो0 सलीम निर्विरोध चुने गए। वहीँ बघाडू में निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिवान सिंह को दो मत, रामसहाय सात मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रभावती को 2 मत, जमुना सात मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। दोनों लैम्पस से डेलीगेट्स से निर्वाचित होकर अन्य संस्था को गए। इस दौरान एसडीएम सुरेश रॉय, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, उपनिरीक्षक तेज बहादुर रॉय, ओमप्रकाश सहित मय फोर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन