सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया शिव चर्चा

भक्त लोगों ने किया रुद्राभिषेक पूजन

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल ने सोमवार को शिव चर्चा किया और भक्त लोगों ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर भक्ति गीत एवं हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, भोले भिखारी सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, संगीता जैन, प्रवीण जैन,विनोद जैन, प्रफुल्ल जैन, श्याम जैन, रेवती तिवारी, रामा देवी, उर्मिला, शिवानी, नेहा गुप्ता, पवन गुप्ता, कालो देवी, हीरा, सुखराम, रामप्यारे , परमानंद, शेरू आदि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे हरिकीर्तन चल रहा है। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने शिव चर्चा किया और भक्ति गीत भी गाया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर भक्ति गीतों व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन