सोनभद्र

बाल शोषण मुक्त समाज बनाने में हम सबकी भागीदारी- सुधांशु शेखर शर्मा

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

ब्लॉक सभागार नगवा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत कीगयी-

दिनांक- 31-7-2023 को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना की अध्यक्षता में नगवा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना में ब्लॉक के सभी पात्र बच्चों को जोड़ने हेतु सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों से समन्वय बना कर बच्चों का आवेदन कराने पर जोर दिया जिससे पात्र बच्चों को लाभ दिया जा सके। बाल कल्याण अधिकारी थाना नगवा अवधेश सिंह द्वारा महिलाओं व बच्चों हेतु संचलित आपात कालीन सेवाओ 1098,1076,1070,181,112 टोल फ्री नंबरों व बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम पर चर्चा किया गया। बैठक में नीतू यति महिला कल्याण अधिकारी द्वारा महिलाओं के संचलित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, स्वाधार गृह,वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, विधवा पुत्री विवाह अनुदान आदि योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) गायत्री दूबे द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्शरशिप योजना, जनपद में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं व बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल तस्करी व दत्तक ग्रहण के बारे में चर्चा किया गया। जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में चार अगस्त 2023 तक सभी ब्लाक स्तरीय बैठक आहूत कर ली जायेगी उसके बाद ग्राम/ नगर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत कराया जायेगा बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना जयसवाल, माधुरी पटेल महिला आरक्षी तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन