सोनभद्र

मैजिक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर मंगलवार की दोपहर मैजिक के धक्के से एक युवक गिरकर चोटिल हो गया। 18 वर्षीय मयंक कुमार पुत्र लोकपति निवासी फुलवार एक प्राइवेट कंपनी में पार्सल पहुंचाने का कार्य करता है। मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे कोलियन डूबा से अकेले मोटरसाइकिल लेकर महुली पार्सल पहुंचाने जा रहा था। इस बीच हरनाकछार पेट्रोल टंकी के पास विंढमगंज की तरफ से सवारी भरकर आ रही मैजिक पीछे से धक्का मार दी। एक्सीडेंट में युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉ प्रवीण द्वारा उसका इलाज किया गया। ग्रामीणों ने मैजिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान