सोनभद्र

मुहर्रम का सीपड़ बनाते समय गर्म लेई से जलकर गंभीर

मामला क्षेत्र के निमियाडीह का

दुद्धी, सोनभद्र। मुहर्रम त्यौहार के जुलूस में शौर्य प्रदर्शन के दौरान भांजी जाने वाली सीपड़ को बनाते समय एक पुश्तैनी कारीगर गर्म लेई से जल गया। घायल 50 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र स्व. मु. रफीक ने बताया कि हम लोग बड़े एहतराम के साथ बाप-दादा के जमाने लगभग 60 वर्ष पूर्व से सीपड़ बनाते और मुहर्रम के जुलूस में भांजते हैं। इस साल भी अपनी परंपरागत सीपड़ को 4-5 दिन पूर्व मुहर्रम का चांद नजर आने के बाद बनाना शुरू कर दिए।
सोमवार की शाम सीपड़ में रंगीन पेपर चिपकाने के लिए घर मे ही मैदा व गोंद का लेई बनाकर सीपड़ बन रहे स्थल पर ले जा रहे थे। इस बीच लेई का बर्तन हाथ से छूट जाने के कारण नंगे बदन होने से शरीर व चेहरा बुरी तरह जल गया। जले अवस्था में मैनुद्दीन को सीएचसी लाया गया जहां डॉ संजीव ने तत्काल आवश्यक उपचार किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान