सोनभद्र

बहुद्देश्यीय हब निर्माण के विस्थापितों को मिलेगा उचित मुवावजा

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के अनपरा में बहुद्देशीय हब के निर्माण कार्य मे आ रही अड़चनों के मद्देनजर एसडीएम सहदेव मिश्रा ने विस्थापित व अधिशासी अभियंताओं के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक किया। अनपरा के कुलडोमरी में जहाँ बहुद्देशीय हब बनाये जाने हैं। जहाँ विद्यालय, चिकित्सालय, बस स्टैंड, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स एवं मॉल बनाए जाने के लिये राजस्व विभाग द्वारा 19.631 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। मंगलवार को ग्रामीणों एवं अपर जिलाधिकारी, नि0 खंड, लो0 नि0 वि0 के अधिशासी अभियंता के साथ दुद्धी निरीक्षण भवन में की गई। एडीएम सहदेव मिश्रा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से ग्रामीणों के समक्ष मुआवजा के संबंध में बात चीत हुई।

दर्जनों ग्रामीणों द्वारा नौकरी एवं आवास की मांग की गई। जहाँ अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था सरकार के पास नहीं है। बल्कि आपके भूमि, आवास, पशु, पेड़ एवं अन्य निर्मित चीजों का सरकारी मूल्यांकन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा की गांव के सभी लोग मौजूद नही है। इस लिए दस दिनों तक का समय दिया है। इस बैठक के दौरान नायब तहसीलदार विशाल पासवान, अधिशासी अभियंता गोविंद प्रसाद, राकेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार शर्मा अवर अभियंता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 6.25 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा
Download App