सोनभद्र

एनडीपीएस एक्ट: दोषी बंटी कंजड़ को 10 वर्ष की कैद

* एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
* 6 वर्ष पूर्व 17 ग्राम हेरोइन के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। 6 वर्ष पूर्व 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए दोषी बंटी कंजड़ को दोषसिद्ध पाकर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 20 जुलाई 2017 को राबर्ट्सगंज थाने के उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि रेलवे स्टेशन मोड़ की ओर से दो लोग आते दिखाई दिए। अचानक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर दोनों भागने लगे तो शक होने पर पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 18 ग्राम हेरोइन व 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः सूरज पुत्र राजकुमार निवासी नई बस्ती , थाना राबर्ट्सगंज,जिला सोनभद्र व बंटी कंजड़ पुत्र महेंद्र कंजड़ निवासी कंजड़ बस्ती थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र बताया। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने बंटी कंजड़ के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बंटी कंजड़ को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 17 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा
Download App