सोनभद्र

बालू खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर सीज,एक दर्जन अज्ञात पर केश दर्ज चार का चलानी कार्रवाई

बीजपुर(विनोद गुप्त) वन प्रभाग रेणुकोट एसडीओ भानेन्द्र सिंह की अगुआई में उड़ाका दल टीम ने सोमवार की रात जरहा के बघाडू नदी सहित रिहन्द डैम में छापामारी कर बालू खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर पकड़ कर जायका कालोनी में लाकर सीज कर दिया। मौके से चार लोगों को पकड़ कर अबैध खनन सहित सम्बन्धित धारा में चालान करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ ट्रैक्टर चालकों को छापेमारी की भनक लगते ही ट्रैक्टर से बालू खाली कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। तो अधिकारियों ने एक दर्जन अज्ञात लोगों पर जंगल की जमीन में रास्ता बनाने और खनन करने तथा वन कर्मियों के साथ बदसलूकी करने मोटरसाइकिल से रास्ता रोकने के आरोप में केश दर्ज कर किया गया। वन रेंज अधिकारी जरहा राजेश सिंह ने बताया कि तीरथ पुत्र हिम्मतराम निवासी जरहा,पंकज पुत्र बंक बहादुर निवासी अम्माडॉड,बिभूति सिंह पुत्र इन्द्र दुमन सिंह निवासी खम्हरिया,नशिम खा पुत्र तौफीक खा निवासी राजो के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26 व 52 की कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान किया गया।उड़ाका दल की इस कार्रवाई से अबैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कम्प मचा रहा। बताते चले कि सम्बन्धितों की मिली भगत से बालू खनन का गोरखधंधा बेरोक टोक हो गया है जो नदी के रखवाले है वह खुद खनन कर्ताओं को संरक्षण दे रहे थे इसी शिकायत पर उड़ाका दल के प्रभारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा और उनकी फोर्स तथा रेजर जरहा राजेश सिंह मय वन कर्मियों संग एसडीओ भानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार