सोनभद्र

इमामबाड़ा पर जिक्रे इमामे हुसैन की सजाई गई महफ़िल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन अवकाश नगर वार्ड नंबर 6 बकरीदिया इस्लामिया स्कूल स्थित इमामबाड़े पर जिक्रे इमामे हुसैन के पांचवें दिन इमाम हुसैन की शहादत पर तकरीर की गई जिसमें मौलाना सगीर साहब क़िब्ला व हाफिज व कारी परवेज साहब क़िब्ला ने इमाम हसन व हुसैन की याद में मनकबत के अशआर व नजराने अकीदत पेश की । वहीं बघाड़ूं दुद्धी से तशरीफ़ लाये खुसुसी खिताब मुफ्ती महमूद अहमद साहब बरकाती ने फ़रमाया जहां उन्होंने दास्ताने कर्बला को सिल सिलेवार बयान किया इस बयानात से सभी लोगों की आंखें नम हो गई । कार्यक्रम का संचालन जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सद्दाम हुसैन कादरी ने किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद , नायब सदर नाजिम खान, हाजी मुख्तार अहमद, हाजी ग्यासुद्दीन, ईदू भाई सर्राफ, चिराग अली, बरकत अली, सलीम खान, नजमुद्दीन इदरीसी, अतहर कुरैशी, फकरे आलम,हनीफ अहमद, भाईजान, नसरुद्दीन , हुसैनी कमेटी के तमाम मेंबरान व सैकड़ों की संख्या में लोग व पर्दा नशीन मां बहने मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार