सोनभद्र

इनरव्हील क्लब रेणुकूट ने फ्री डेंटल चेकअप कैंप का किया आयोजन

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
मंगलवार 25 जुलाई को क्लब के सदस्यों ने समन्वय विद्या मंदिर में फ्री डेंटल चेक अप कैंप का आयोजन किया । इस डेंटल चेकअप कैंप में नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चे शामिल हुए। चेकअप के दौरान दंत चिकित्सक डॉ आकिफ ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका समझाया । जिन बच्चों के दांतों में दर्द था या कैविटी थी उन सभी बच्चों का चेकअप भी किया गया और साथ ही उसका मुफ्त इलाज भी किया । इस कैंप के दौरान बच्चों को टूथपेस्ट और ब्रश भी दिया गया तत्पश्चात क्लब के सदस्यों द्वारा डॉक्टर आकिफ को सम्मानित करते हुए उपहार भी प्रदान किया गया । इस कैंप के दौरान अध्यक्ष विनीता बंसल, उप अध्यक्ष सारिका मावांडिया, सेक्रेटरी उदिता बनर्जी, कोषाध्यक्ष ममता मंगला, आई एस ओ रश्मि पवार, एडिटर संध्या सिंह के साथ क्लब के बाकी सदस्य मंजू मंगला, ललिता जी, संजना जी और सरिता अग्रवाल जी सहित स्कूल की प्रधानाध्यापक राधा त्रिपाठी ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान

किया |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार