सोनभद्र

मेंढक – मेंढ़की की शादी में जमकर नाचे ग्रामीण

सोनभद्र में बारिश के लिए अनोखी परंपरा

लिलासी, सोनभद्र (शफीक आलम)।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिलासी के ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से इंद्र देव को खुश करने के लिए मेंढक और मेंढकी की शादी की. ढोल नगाड़ों के बीच दो गांव के लोगों ने मिलकर इस शादी कार्यक्रम का आयोजन किया. पूरे रीति रिवाज से मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई। लोगों का ऐसा मानना है कि मेंढक-मेंढकी के मिलन से आमतौर पर अच्छी बारिश होती है।
बारात लिलासी पोखरी से चलकर के मुरता नदी नाग देवता की स्थान पर धूमधाम से ढोल बाजे के साथ बाराती नाचते झूमते पहुंचे।
यह परंपरा काफी पुराना है, आदिवासी ग्रामीणों का मानना है कि मेंढको की विवाह करा कर ईश्वर को प्रसन्न किया जाय जिससे बारिश हो।
बारात में उपस्थित ग्राम प्रधान रामनरेश जायसवाल, गांव के सेवक बैगा, भगवान देव, मथुरा प्रसाद, लखराज, रामदुलार,धर्मजीत, बाबूलाल व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार