सोनभद्र

नोडल अधिकारियों व सचिवों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया निस्तारण

ग्राम समाधान दिवस

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव में सोमवार को खंड विकास अधिकारी ने ग्राम समाधान दिवस पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्राम प्रधान विदवन्त व ग्रामीणों ने गांव से संबंधित 7 समस्याओं से बीडीओ को लिखित रूप से अवगत कराया। जिसमें किसान सम्मान निधि से संबंधित 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। तीन सड़क व मार्ग से संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर मौजूद सचिव सुषमा तिवारी को निर्देश दे त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
जनसुनवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा की सभी सड़के दुरुस्त कराये जाएं। गांव के लोगों द्वारा जर्जर सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को बताया है जिसका तत्काल सुनवाई किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारी गांव के पंचायत सचिवालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग, शौचालय, आवास, पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, पानी आदि के से सम्बंधित लोगों की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का कोई भी गरीब परिवार का लाभ लेने से वंचित न रह जाएं। इस अवसर पर सचिव सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत जताजुआ में पांच मामले आये सभी मामलों का निस्तारण सचिव राकेश यादव द्वारा कर दिया गया। इसी प्रकार निमियाडीह में प्रधान फखरुद्दीन अहमद अंसारी व सचिव अरुण वर्मा ने 3 मामले जिनमें एक भी निस्तारण नहीं, सुखड़ा में नोडल श्रम परिवर्तन अधिकारी व सचिव अरुण यादव द्वारा 2 में दोनों का निस्तारण, सलैयाडीह में सचिव सुनील श्रीवास्तव व प्रधान आये एक मामले का मौके पर निस्तारण किया, बरखोहरा में महेंद्र मौर्या सहायक खंड शिक्षा अधिकारी व सचिव राघवेंद्र सिंह द्वारा 2 में दोनों मामले का निस्तारण, झारोकला में नोडल अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दुद्धी शलेश राम व सचिव आशा यादव द्वारा 3 में 2 मामले का निस्तारण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App