सोनभद्र

परंपरागत ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम का त्यौहार-एडीएम

अराजकता एवं उन्माद पैदा करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी-एडिशनल एसपी

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सोमवार को तहसील परिसर में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सहदेव मिश्रा ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी परंपरागत ढंग से अमन चैन के साथ त्योहार मनाया जाना चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने दोनों समुदाय के बीच कुछ बिंदुओं पर उपजे मतभेद को दूर कर सामंजस्य स्थापित करने के लिए त्यौहार बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में एक अलग से बैठक कराने की बात कही। इसके साथ ही चेताया कि त्यौहार में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। उन्होंने समय रहते ईओ दुद्धी रामसमुख को साफ-सफाई, पानी एवं एसडीओ विद्युत तीर्थराज को बिजली की मुकम्मल बंदोबस्त करने का निर्देश दिया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पुराने मतभेदों को दरकिनार कर में सभी लोग त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। प्रशासन की एक एक व्यक्ति पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अराजकता एवं उन्माद पैदा करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी। ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी करायी जायेगी और त्यौहार बाद मुकदमा दर्जकर एक एक लोगों को जेल भेजा जायेगा। उन्होंने समाज के अगुवा एवं बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि अति उत्साही एवं उन्मादी युवाओं को सचेत कर दें, अन्यथा पुलिसिया कार्रवाई में उनका फ्यूचर बर्बाद होगा और पूरा परिवार भी सफर करेगा। कोतवाल नागेश सिंह ने कहा कि सभी लोग सुचारू ढंग से त्योहार को मनाये। सुरक्षा के मद्देनजर सिविल ड्रेस में जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस पैनी नजर रखेगी। इसके अलावा सदर कल्लन खान,
जेबीएस अध्यक्ष कन्हैयालाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री कमल कानू, दिलीप पांडेय, तालिब समेत अन्य विशिष्टजनों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में चेयरमैन कमलेश मोहन, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, नायब तहसीलदार विशाल पासवान, केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर बनारसी साह, मनोज सिंह बबलू, निमियाडीह के हाजी जियारत अली, दीघुल के अलीमुद्दीन सेराजी, सैफुल्लाह एडवोकेट, आदिल खान, अजमतुल्लाह, राकेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि, सुमीत सोनी, संजू तिवारी, सोनू जायसवाल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कोर्ट में विचाराधीन निमियाडीह प्रकरण के विवादित स्थल पर अखाड़ा प्रदर्शन में प्रशासन ने लगाई रोक

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में दो समुदाय के बीच देवी स्थान व कब्रिस्तान भूमि का कोर्ट में चल रहे विवाद को देखते हुए, अधिकारियों ने विवादित स्थल पर मोहर्रम के अखाड़ा प्रदर्शन समेत सभी आयोजनों पर रोक लगा दी है। सोमवार को निमियाडीह में पहुंचे एसडीएम सुरेश राय व कोतवाल नागेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की हुई पैमाइश के बाद मामला कमिश्नरी पहुंच गया है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने उस पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने कहा कि विवादित स्थल के अलावा किसी निर्विवाद स्थान का चयन कर लें और प्रशासन को सूचित कर दें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान