सोनभद्र

सहकारी समितियों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्वाचन तिथियों पर स्थानीय समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया स्थगन के बाद दुबारा प्रारंभ कराए जा रहे हैं। दुद्धी लैंपस, बघाडू लैंपस, नौडीहा साधन सहकारी समिति लिमिटेड, नई बाजार सहकारी संघ लिमिटेड तथा दुद्धी क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड का निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्व में संचालित समिति के प्रबंध कमेटी के निर्वाचन प्रक्रिया को जिस स्तर पर स्थापित किया गया है।आयोग द्वारा समितियों के प्रबंध कमेटी के निर्वाचन संपन्न होंगे। परियोजना कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि 24 जुलाई को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 25 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 जुलाई को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करना 26 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों का और निरीक्षण 27 जुलाई को नाम निर्देशन का प्रदर्शन 27 जुलाई को नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना। 28 जुलाई को अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 28 जुलाई को मतदान 31 जुलाई मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 31 जुलाई मतदान समाप्त होने के बाद सभापति उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 1 अगस्त को होना है। उक्त सूचना की जानकारी जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी/सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सोनभद्र मिहिर कुमार पात्र ने दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान