सोनभद्र

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर में लगाये गये हजारों पौधे

नंदन वन समेत दर्जनों स्थानों पर रोपित किये गये विविध प्रजाति के पौधे

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। प्रदेश स्तरीय वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली अभियान के अंतर्गत स्थापित नंदन वन में चेयरमैन कमलेश मोहन एवं ईओ रामसमुख की अगुवाई में विविध प्रजाति के हजारों पौधे रोपित किये गये। इस कड़ी में मुंसिफ कोर्ट में मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रशांत सिंह, खण्ड विकास कार्यालय परिसर में बीडीओ नीरज तिवारी, राजकीय डिग्री कालेज व प्रभारी प्राचार्य रामसेवक यादव,जीआईसी में प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक, कोतवाली परिसर रजखड़ में प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, ग्राम पंचायत गुलाल झरिया में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्रा व प्रधान त्रिभुवन यादव, दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय में हाफिज सईद अनवर व मास्टर कौनेन, ग्राम पंचायत महुअरिया में सचिव सुषमा तिवारी, सीएचसी में केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, वन रेंज कार्यालय परिसर में वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव, बघाडू रेंज आफिस परिसर में रेंजर रूप सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य जीएस यादव व विनोद यादव, डीसीएफ में सभापति सुरेंद्र अग्रहरि आदि ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर उसे बचाने का संकल्प लिया। वहीं नंदन वन में जनप्रतिनिधि दिलीप पांडेय, सुरेन्द्र अग्रहरि, संजू तिवारी,सुमित सोनी,अवधनारायण, सभासद धीरज जायसवाल,आमेश अग्रहरि, निरंजन कुमार, शाहिद आदि ने वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात