सोनभद्र

पिपरी में वृक्षारोपण जन अभियान की शुरुआत हुई, वृहद् स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
उत्तर प्रदेश में शनिवार से ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ विषय पर वृक्षारोपण जन अभियान- 2023 का आगाज हो चुका है। प्रदेश की सरकार ने यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में पिपरी एवं रेणुकूट वन प्रभाग द्वारा नंदनवन पिपरी में वृक्षारोपण जन आंदोलन की शुरुआत हुई।वन विभाग मिर्जापुर मंडल के नोडल अधिकारी आई एफ एस संजय कुमार द्वारा नंदनवन परीक्षेत्र में विधिवत पूजन अर्चन कर वृक्षारोपण की शुरुआत की जिसमें पिपरी नगर पंचायत रेणुकूट लायंस क्लब एवं प्रयास फाउंडेशन रेणुकूट के पदाधिकारियों तथा सदस्यों एवं आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल रेणुकूट के छात्र छात्राओं द्वारा नंदनवन में लगभग 3080 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ श्रीमती उषा देवी, एवं एसडीओ म्योरपुर डॉ भानेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी राघवेंद्र कुमार, धीरेंद्र मिश्रा सहित सभी वन कर्मी मौजूद रहे। अपने संबोधन में संजय कुमार जी ने कहा कि फलदार पौधे लगा कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वृक्ष से केवल लकड़ी ही नहीं अपितु स्वस्थ्य रहने के लिए जीवनदायी आयुर्वेदिक खूबियों से भरपूर फल- फूल भी प्राप्त होते हैं। इसलिए हमें अपने आसपास कम से कम एक या दो फलदार वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।
जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तरदायी कारकों के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला साथ ही छात्र -छात्राओं को सदैव पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने पौधारोपण के उपरान्त उनके संरक्षण हेतु शपथ भी ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणुकूट वन प्रभाग,नगर पंचायत पिपरी, लायंस क्लब रेणुकूट, प्रयास फाउंडेशन के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App