सोनभद्र

शांतिनगर बावली में मगरमच्छों के हमले से रहवासियों में दहशत का माहौल

बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय ग्राम पंचायत टोला शांतिनगर की बावली में लंबे समय से डेरा डाले मगरमच्छों के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि 20 वर्ष पहले बनी यह बावली अब जर्जर होकर ध्वस्त होने के कगार पर है इसी में दस साल पहले बाढ़ के दौरान भटक कर कहीं से आये एक छोटा मगरमच्छ धीरे धीरे जो अब लगभग सात फिट का हो गया है। बताया जाता है कि एक मांदा और एक नर के अलावा एक बच्चा कुल तीन की संख्या में मगरमच्छ बस्ती के बीचों बीच कभी बकरी गाय कुत्ता को अपना निवाला बना रहे हैं।बताया गया कि इसी बावली से थोड़ी दूर एक प्राथमिक विद्यालय है जहाँ पर बच्चों के आने जाने का रास्ता भी इसी बावली से होकर जाता है।बावली के बगल में कई दुकान है जहाँ पर बस्ती के बच्चे बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष समान लेने आते रहते हैं। गनीमत यही है कि अभी तक मगरमच्छ ने इन्शान को अपना शिकार नही बनाया है। ग्रामीण काशीनाथ गुप्ता,सूरज मनी,रामावतार,मुकेश,अनिल,अरबिन्द सहित अनेक लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम बस्ती के शालिक राम गुप्ता की बकरी को बावली के बाहर आकर मगरमच्छ ने खींच कर अपना निवाला बना लिया।कहा कि इसके पहले गाय बकरी बैल और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है।लोगों ने पूर्व डीएफओ सहित ग्राम प्रधान को लिखित जानकारी देकर बावली से मगरमच्छ को हटाने की मांग की लेकिन मौके पर आए वनकर्मी राजबली ने संसाधन का अभाव बता हाथ खड़े कर दिए जिससे बस्ती में आबाद रहवासी दहशत में हैं।रेंजर राजेश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान बावली से पानी निकाल दें तो हम उसको रेस्क्यू कर बाहर ले जाकर छोड़ देगें।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App