सोनभद्र

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बनी अमिता वर्मा, सचिव लीना जायसवाल

दुद्धी, सोनभद्र। इनरव्हील क्लब के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह वृहस्पतिवार को एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष तारा जायसवाल ने अमिता वर्मा को कॉलर पहनाकर उन्हें नए सत्र की अध्यक्ष घोषित कर कार्य भार सौंपा। नव मनोनीत अध्यक्ष अमिता वर्मा की टीम में सचिव लीना जायसवाल, आई एस ओ रेणु कनौजिया, ट्रेजरार कुसुम गुप्ता, एडीटर माधवी जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिली।

मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए क्लब के महिलाओं को वर्तमान समय में होने वाली घटनाएं को बारीकियों से जानकारी दिया। साइबर ठगी, महिला हेल्प डेस्क 1090 डायल 112 सहित अन्य सुविधाओं को जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि क्लब के महिलाओं द्वारा समाज मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना बहुत ही गौरव की बात है। अध्यक्ष अमिता वर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस दौरान महिला लेखपाल अनिता देवी, तारा जायसवाल, माधवी जायसवाल, लक्ष्मी मींच, मनोरमा जायसवाल, राखी जायसवाल, लता, स्वाति झा, चिंता, कृष्णा, कुसुम गुप्ता, विनीता, आभा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार