सोनभद्र

टेम्पू व मोटरसाइकिल के ऊपर पलटी कोयला लदी ट्रक

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में अनियंत्रित ट्रक पलटने एक टेम्पू व दो मोटरसाइकिल डाब गई। संयोग अच्छा था कि चालक के साथ ग्रामीण बाल बाल बचे। वृहस्पतिवार को शाम करीब छः बजे रेनुकूट से दुद्धी की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर राम रामबृक्ष के दरवाजे पर पलट गई। कोयला लदे ट्रक दुमहान गांव में पहुँचते ही एक मोड़ पर अनियंत्रित हुई। जिससे ट्रक पलटते ही कमलेश कुमार की टेम्पू व दो अन्य की मोटरसाइकिल दबाते हुए कच्चे मकान से जा टकराया। हालांकि किसी तरह की जान की कोई हानि नहीं हुई। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान