सोनभद्र

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में महुआ के पेड़ से लटकता हुआ मिला। बुधवार को मृतक के घर के लोगों ने तड़के करीब साढ़े पांच बजे 22 वर्षीय अनिल यादव पुत्र लाल बिहारी यादव का शव अपने घर से 500 मीटर दूर एक महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ देखा। परिजनों ने बताया कि मृतक मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे से गायब था। देर रात तक खोजबीन करने के बावजूद अनिल का पता नहीं चला। मृतक युवक के तीन भाई है, जिसमें अनिल सबसे बड़ा है। अनिल का एक वर्ष का लड़का भी है। बीते दिन पहले हैदराबाद में पाइप लाइन कर घर लौटा था। परिजनों की सूचना पर कोतवाली में तैनात एसआई संजय सिंह घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार