सोनभद्र

थेमा नदी से अवैध बालू खनन करते वन विभाग ने पकड़ा ट्रैक्टर

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी)म्योरपुर वन रेंज के ग्राम पंचायत मुर्ता स्थित थेमां नदी में बालू का अवैध खनन करने के आरोप में डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बुधवार को मौके से बालू लोड करते ट्रैक्टर को पकड़ लिया और रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया।वन दरोगा विजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर रेंज ने छापे मारी की तो नदी में बालू लोड करते ट्रैक्टर पकड़ा गया।बताया की स्थानीय ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे।इससे पहले भी छापेमारी की गई थी।लेकिन चालक चकमा देकर भाग गया था।वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इस्माइलुद्दीन ने चेतावनी दी है कि वन क्षेत्र में खनन ,कटान या कब्जा करते पकड़ा जाएगा तो कड़ी कार्यवाही होगी।टीम सर्वेश कुमार,सतेंद्र सिंह व विशाल पाठक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार